गुरुग्राम में एनएच-48 पर चलती कार में लगी आग:धुआं निकलता देख ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पांच मिनट में पूरी जल गई

गुरुग्राम में एनएच-48 पर चलती कार में लगी आग:धुआं निकलता देख ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पांच मिनट में पूरी जल गई

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर एनएच-48 पर बिलासपुर के पास एक चलती मारुति स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और उसने तुरंत कार रोकी और समय रहते बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह से व्यस्त हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार दिल्ली से जयपुर की दिशा में जा रही थी। जैसे ही कार बिलासपुर चौक के पास पहुंची, कार के इंजन वाले हिस्से से अचानक गाढ़ा काला धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक आग की लपटें केबिन की तरफ बढ़ने लगीं। हाईवे पर अफरा-तफरी बिलासपुर में फ्लाईओवर का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक पहले से ही स्लो था। ऐसे में जलती कार देखकर वाहन ड्राइवरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से पीछे से आ रहे वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। राहगीरों ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर किनारे किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट बनी वजह शुरुआती जांच में कार के भीतर हुआ शॉर्ट सर्किट आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर गाड़ियों में अनधिकृत रूप से बाहर से कराई गई वायरिंग, मॉडिफिकेशन या हीटिंग की समस्या के कारण ऐसे हादसे होते हैं। पुलिस ने बताया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की नियमित सर्विसिंग और वायरिंग की जांच कराने के प्रति सचेत किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *