गुटखा थूकते समय 11 केवी लाइन से झुलसा बुजुर्ग, मौत:गंजबासौदा में तीसरी मंजिल के छज्जे पर हुआ हादसा; शिकायतों के बावजूद नहीं हटी 11 केवी लाइन

गुटखा थूकते समय 11 केवी लाइन से झुलसा बुजुर्ग, मौत:गंजबासौदा में तीसरी मंजिल के छज्जे पर हुआ हादसा; शिकायतों के बावजूद नहीं हटी 11 केवी लाइन

गंजबासौदा के वार्ड 6 स्थित गायत्री नगर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता की मौत हो गई। वे घर की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुटखा थूकते समय वे बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनका शरीर झुलस गया। प्रभुलाल पिछले 10 साल से किराए के मकान में रह रहे थे। वे मूल रूप से छतरपुर के रहने वाले थे और मिस्त्री का काम करते थे। रहवासियों ने बिजली कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप हादसे के बाद वार्डवासियों ने बिजली कंपनी की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। पार्षद मनीष विश्वकर्मा ने बताया कि इलाके में मेंटेनेंस नहीं होता। बिजली के पोल, लाइन और डीपी जर्जर हैं। कई घरों के पास से 11 केवी लाइन गुजर रही है। इसे हटाने के लिए कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। मकान मालकिन पदमा चिढ़ार ने भी बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से लाइन हटाने की मांग की थी। अधिकारियों ने जल्द हटाने का भरोसा दिया, लेकिन लाइन नहीं हटाई गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *