गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया:इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा

गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया:इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा

गुजरात में दाहोद जिले के हीरापुर गांव एक युवक और नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने सुसाइड की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। दोनों ने बरगद के पेड़ की शाखा से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई। इस लाइव स्ट्रीमिंग को करीब 50 लोग देख रहे थे, जिसमें दोनों के परिवार वाले भी शामिल हैं। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना भी दी। लेकिन, दोनों अपने गांव से करीब 5 किमी दूर एक जंगल में थे। जिससे समय रहते उनके फोन की लोकेशन ट्रैस नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शादी करना चाहते थे, परिवार नहीं था राजी सिंगवड तालुका के पीएसआई एसएम झाला ने बताया कि मृतक युवक राजेश 22 साल का था, जबकि लड़की की उम्र 16 साल थी। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। उन्होंने आगे बताया कि राजेश कुछ दिन पहले लड़की को अपने माता-पिता से मिलवाने घर लाया था। उसने लड़की से शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसके माता-पिता ने मना कर दिया था। क्योंकि लड़का और लड़की एक ही जाति के थे। सुबह ही गांव से निकल गए थे दोनों पीएसआई एसएम झाला ने आगे बताया कि यह घटना 4 अक्टूबर को हीरापुर गांव के जंगली इलाके में हुई। राजेश और लड़की सुबह ही गांव से निकल गए थे। इसके बाद वे जंगल में पहुंचे और फांसी के लिए बरग पेड़ पर चढ़ गए। राजेश ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑन कर दी थी। लोकेशन ट्रैस होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। झाला ने आगे बताया कि दोनों के शवों पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को उनके परिवारों को सौंप दिए गए थे। जानकारी मिली है कि यह वीडियो अभी भी उन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध है जिन्होंने इसे लाइव देखा और रिकॉर्ड किया था।
———————- ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने किया सुसाइड:2 मिनट 57 सेकंड का वीडियो बनाकर दोनों को बताया मौत के लिए जिम्मेदार
भोपाल के निशातपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *