गिरफ्तारी वारंट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई:चेक बाउंस का मामला था, कोर्ट ने ACP को किया तलब

गिरफ्तारी वारंट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई:चेक बाउंस का मामला था, कोर्ट ने ACP को किया तलब

चेक बाउंस के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी दंपती की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) को तलब किया है। मामला कुशवाहा महिला महासभा की पूर्व अध्यक्ष रेखा कुशवाह और उनके पति नरेंद्र कुशवाह से जुड़ा है।
ग्राम नावदा पंथ निवासी नरेंद्र सिंह ने वर्ष 2018 में रेखा कुशवाह और नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ 2 लाख रुपए के चेक बाउंस का प्रकरण अधिवक्ता बसंत सितोले के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। न्यायालय ने पुलिस को निर्देश दिए थे कि दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। अधिवक्ता सितोले ने बताया कि बताया गया कि गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस पर न्यायालय ने नाराजगी जताते हुए 19 अगस्त 2026 को संबंधित ACP को तलब किया। कोर्ट ने मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। आवेदन में यह भी बताया गया कि आरोपी पति-पत्नी जिला न्यायालय के पिछले गेट के सामने ही रियल एस्टेट के नाम से दुकान संचालित करते हैं। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठाए गए हैं। अब मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *