गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेतिया से मेला देखकर लौट रहे थे 2 दोस्त, दूसरा घायल; GMCH में चल रहा इलाज

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बेतिया से मेला देखकर लौट रहे थे 2 दोस्त, दूसरा घायल; GMCH में चल रहा इलाज

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में नानोसती चौक के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक बेतिया से मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के थहवही गांव निवासी रोहित कुमार(20) के रूप में हुई है। घायल युवक उसी गांव का गोलू कुमार(20) है, जो रोहित का दोस्त है। घायल दोस्त का GMCH में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोलू का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है। पश्चिम चंपारण के मझौलिया में नानोसती चौक के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक बेतिया से मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के थहवही गांव निवासी रोहित कुमार(20) के रूप में हुई है। घायल युवक उसी गांव का गोलू कुमार(20) है, जो रोहित का दोस्त है। घायल दोस्त का GMCH में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच, बेतिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोलू का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *