गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में खाना खाने के बाद अचानक उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें फिर लखनऊ भेज दिया गया। अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया के जरिए। अभी तक अस्पताल की ओर से कोई भी स्वास्थ्य संबंधी आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। अब्बास के मुताबिक, अफजाल अंसारी को पहले से ही लीवर की बीमारी है। रात के खाने में घी ज्यादा खाने की वजह से तबीयत बिगड़ी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

