गाजियाबाद में चोरों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रखते हुए फिटनेस सेंटर से एसी का आउटडोर यूनिट को चोरी कर लिया। यह घटना मुरादनगर थाने से 500 मीटर की दूरी की है। घटना का सीसी टीवी भी सामने आया है। चोर ऑटो लेकर चोरी करने पहुंचे थे। जहां एसी के आउटडोर को ऑटो में रखकर फरार हो गए। चोरी कर भागने में चोरों को 36 सेकेंड का समय लगा। पीड़ित ने मुरादनगर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 36 सेकेंड में ही चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए चोरी की वारदात की। तस्वीरों में देखिए चोरी… ऑटो से पहुंचे थे चोरी करने गाजियाबाद में मुरादनगर निवासी मुकुल चौधरी का मुरादनगर थाने से 500 मीटर दूरी पर फिटनेस सेंटर है। 3 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे 2 चोर चोरी करने के लिए ऑटो लेकर पहुंचे जहां ऑटो को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद पैदल करीब सड़क से ऑफिस के बाहर तक 20 कदम पैदल चलकर पहुंचे। इसके बाद AC की आउटडोर यूनिट को चोरी कर लिया। दोनों चोरी करते हुए ऑटो में रखते हैं। उसके बाद ऑटो को दौड़ाकर ले जाते हैं। पुलिस गश्त पर उठे सवाल पीड़ित मुकुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है। 500 मीटर की दूरी पर मुरादनगर थाना है। पास में ही पुलिस चौकी है। पूरे मामले में डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एसएसओ मुरादनगर को चोरों की तलाश के निर्देश दिए हैं। पुलिस ऑटो के नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

