गाजियाबाद में सीजन में पहली बार धुंध छाई:तापमान गिरने से मौसम सुहावना, आज भी बारिश की संभावना

गाजियाबाद में सीजन में पहली बार धुंध छाई:तापमान गिरने से मौसम सुहावना, आज भी बारिश की संभावना

गाजियाबाद में आज शुक्रवार को मौसम में हल्की धुंध रही। जिससे मौसम साफ नहीं रहा। इसके बाद आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। आज भी बारिश होने का अनुमान है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जहां शाम के समय बारिश होने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध रही मौसम में सुबह के समय हल्की धुंध रही। जहां दृश्यता भी कम रही। अगस्त माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है, रात के मौसम में भी नमी आने लगी है। जहां रात का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। इससे पहले गुरुवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। जहां दोपहर बाद बारिश जैसा मौसम रहा, रता में भी आसमान में बादल छाए रहे। 5 दिन से लगातार बारिश गाजियाबाद में पिछले 5 दिनों से बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार शाम और सोमवार रात हल्की बारिश हुई थी। सोमवार और मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बुधवार और गुरुवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। फसलों को भी पहुंच रहा फायदा लगातार हो रही बारिश से किसानों को राहत मिली है। इस समय धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी। जुलाई में 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड गाजियाबाद में जुलाई महीने में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगस्त माह में भी अच्छी बारिश हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *