गांधी जयंती पर मिल रहा है Long Weekend, दिल्ली एनसीआर के पास की इन खूबसूरत जगहों का करें ट्रिप प्लान

गांधी जयंती पर मिल रहा है Long Weekend, दिल्ली एनसीआर के पास की इन खूबसूरत जगहों का करें ट्रिप प्लान

Delhi Weekend Trip:अगर आप गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली या दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और लंबे समय से ऑफिस से छुट्टी लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने की वजह से जा नहीं पा रहे हैं, तो आने वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस साल गांधी जयंती शुक्रवार को पड़ रही है। इसके बाद अगर आपका शनिवार और रविवार को वीक ऑफ होता है, तो ऐसे में आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में अगर आप दिल्ली के आसपास किसी ऐसी जगह का प्लान बना रहे हैं, जहां कम समय में घूमकर वापस आया जा सके, तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड या राजस्थान की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

पहाड़ों के बीच बिताएं लॉन्ग वीकेंड

पहाड़ों में समय बिताने के लिए आप ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल और लैंसडाउन जा सकते हैं। तीन दिन की छुट्टी में ऋषिकेश में गंगा किनारे घूमने के साथ त्रिवेणी घाट और आसपास के इलाकों को देखा जा सकता है। उत्तराखंड पर्यटन के अनुसार, ऋषिकेश योग, ध्यान और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, अगर आप पहाड़ी मौसम और खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो मसूरी भी जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो उत्तराखंड पर्यटन की ओर से चलाए जा रहे दिल्ली से मसूरी के तीन दिन और दो रात के वीकेंड पैकेज का विकल्प भी देख सकते हैं।

इतिहास और संस्कृति के बीच बनाएं यादगार ट्रिप

अगर आपको इतिहास और किले देखने पसंद हैं, तो तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड में उत्तर प्रदेश का ट्रिप बना सकते हैं। इसके लिए आप आगरा को ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। यहां ताजमहल के साथ आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों को देखने का प्लान बनाया जा सकता है। दिल्ली से आगरा की कनेक्टिविटी भी इसे छोटे ट्रिप के लिए सुविधाजनक विकल्प बनाती है। इसके अलावा, अगर आप इतिहास के साथ धार्मिक जगहों पर भी घूमना चाहते हैं, तो मथुरा और वृंदावन भी जा सकते हैं।

राजपूताना संस्कृति देखने के लिए राजस्थान का बनाएं प्लान

अगर आपका मन इतिहास के साथ राजपूताना संस्कृति को करीब से देखने का है, तो तीन दिन की छुट्टी में जयपुर का ट्रिप प्लान किया जा सकता है। गुलाबी शहर में आमेर किला, हवा महल, जल महल और नाहरगढ़ किले जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *