गया में 17 सितंबर से बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’:17 अक्टूबर तक 12 कार्यक्रम होंगे; पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान और शाम को घर-घर जलेगा दीप

गया में 17 सितंबर से बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’:17 अक्टूबर तक 12 कार्यक्रम होंगे; पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान और शाम को घर-घर जलेगा दीप

गया शहर के सर्किट हाउस में बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी गई। राज्यसभा सदस्य भीम सिंह चंद्रवंशी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी की ओर से 12 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को रक्तदान और ‘आशीर्वाद का दीप’ राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि बीजेपी के निर्देश पर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में भी बड़ी संख्या में लोगों को अभियान से जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन अभियान की शुरुआत होगी। पहले दिन रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का कार्यक्रम होगा। बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी अपील की है कि 17 सितंबर की शाम अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दें। गया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती विशेष संयोग बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती एक ही दिन पड़ना विशेष संयोग है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक पूरे देश में चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के लोगों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय मांझी, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी का कहना है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। गया शहर के सर्किट हाउस में बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी गई। राज्यसभा सदस्य भीम सिंह चंद्रवंशी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीजेपी की ओर से 12 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को रक्तदान और ‘आशीर्वाद का दीप’ राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि बीजेपी के निर्देश पर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत देशभर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में भी बड़ी संख्या में लोगों को अभियान से जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन अभियान की शुरुआत होगी। पहले दिन रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का कार्यक्रम होगा। बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी अपील की है कि 17 सितंबर की शाम अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दें। गया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी का जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती विशेष संयोग बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती एक ही दिन पड़ना विशेष संयोग है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक पूरे देश में चलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार के लोगों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के पूर्वी जिला अध्यक्ष विजय मांझी, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी का कहना है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *