गया में रेलवे ट्रैकमैन पर बदमाशों ने 2 गोलियां चलाईं:कंधे में लगी एक गोली; घायल कर्मचारी खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचा

गया में रेलवे ट्रैकमैन पर बदमाशों ने 2 गोलियां चलाईं:कंधे में लगी एक गोली; घायल कर्मचारी खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचा

गया में शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी। डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी के पास रेलवे के ट्रैकमैन लाल बाबू यादव पर दो फायर किए गए। एक गोली उनके कंधे में लगी। गोली लगने के बाद भी लाल बाबू ने खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें पटना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अब तक गोलीबारी की वजह और अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। क्वार्टर से गांव जाने निकले थे, रास्ते में मारी गोली जानकारी के अनुसार, लाल बाबू रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन हैं। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह लोको स्थित रेलवे क्वार्टर से बाइक लेकर अपने गांव चाकंद जाने के लिए निकले थे। लोको चौराहा के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों ने उन पर लगातार दो गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली उनके कंधे में लगी। वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद भी खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे गोली लगने के बाद लाल बाबू सड़क पर नहीं गिरे और खुद को संभालते हुए बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचे। लोको चौराहा से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और इलाज चल रहा है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। अपराधियों की पहचान के लिए लोको चौराहा और आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लाल बाबू को ही निशाना क्यों बनाया गया। इंस्पेक्टर व्यंकटेश ओझा ने बताया कि गोलीबारी की मूल वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल लाल बाबू का इलाज चल रहा है। क्वार्टर खाली कराने को लेकर धमकी की भी बात सामने आई सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने रेलवे क्वार्टर पर कब्जा करने वाले कुछ लोगों को क्वार्टर खाली कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल बाबू को सबक सिखाने की धमकी दी थी। हालांकि, गोलीबारी की घटना का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गया में शनिवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी। डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी के पास रेलवे के ट्रैकमैन लाल बाबू यादव पर दो फायर किए गए। एक गोली उनके कंधे में लगी। गोली लगने के बाद भी लाल बाबू ने खुद बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उन्हें पटना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। अब तक गोलीबारी की वजह और अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। क्वार्टर से गांव जाने निकले थे, रास्ते में मारी गोली जानकारी के अनुसार, लाल बाबू रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैन हैं। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह लोको स्थित रेलवे क्वार्टर से बाइक लेकर अपने गांव चाकंद जाने के लिए निकले थे। लोको चौराहा के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों ने उन पर लगातार दो गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली उनके कंधे में लगी। वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद भी खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचे गोली लगने के बाद लाल बाबू सड़क पर नहीं गिरे और खुद को संभालते हुए बाइक चलाकर रेलवे अस्पताल पहुंचे। लोको चौराहा से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और इलाज चल रहा है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। अपराधियों की पहचान के लिए लोको चौराहा और आसपास के घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लाल बाबू को ही निशाना क्यों बनाया गया। इंस्पेक्टर व्यंकटेश ओझा ने बताया कि गोलीबारी की मूल वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल लाल बाबू का इलाज चल रहा है। क्वार्टर खाली कराने को लेकर धमकी की भी बात सामने आई सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने रेलवे क्वार्टर पर कब्जा करने वाले कुछ लोगों को क्वार्टर खाली कराया गया था। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने लाल बाबू को सबक सिखाने की धमकी दी थी। हालांकि, गोलीबारी की घटना का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *