गयाजी में 9 साल के बच्चे का शव मोहने नदी किनारे मिला है। दो दिन से लापता था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। चेहरे पर भी गंभीर वार किए गए हैं। ऐसा लगता है कि मुंह-नाक दबाकर और गला घोंटकर उसकी जान ली गई है। मृतक की पहचान बतसपुर निवासी अनिकेत कुमार के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बोधगया थाना क्षेत्र की है। ‘शाम में आखिरी बार दिखा था’ चचेरे भाई संतोष कुमार गौतम ने बताया कि अनिकेत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक लापता हो गया था। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में शाम 6:58 बजे तेजी से गांव से बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लगातार खोजबीन की जा रही थी। कहीं भी कुछ पता नहीं चल रहा था। शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में जुटी पुलिस शव मिलने की सूचना पर बोधगया थाना पुलिस और डीएसपी मधु कुमारी मौके पर पुहंची। मामले की गंभीरत को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, ताकि सुराग जुटाए जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीपीओ मधु कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
बरामद कर लिया गया। उस पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन यह जांच में ही स्पष्ट होगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मां का रो-रोकर बुरा हाल अनिकेत पहली कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता बरिंद्र गिरी का निधन 2017 में ही हो चुका है। परिवार में उसकी मां दुर्गावती देवी, एक भाई और दो बहनें हैं। पिता के जाने के बाद मां ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने रोड जाम किया था बता दें, बच्चे की बरामदगी के लिए शनिवार को परिजन के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया था। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आश्वासन दिया था कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस बच्चे को बरामद कर लेगी। लेकिन बच्च का शव रविवार को नदी के किनारे लावारिश स्थिति में बरामद हुआ। गयाजी में 9 साल के बच्चे का शव मोहने नदी किनारे मिला है। दो दिन से लापता था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। चेहरे पर भी गंभीर वार किए गए हैं। ऐसा लगता है कि मुंह-नाक दबाकर और गला घोंटकर उसकी जान ली गई है। मृतक की पहचान बतसपुर निवासी अनिकेत कुमार के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बोधगया थाना क्षेत्र की है। ‘शाम में आखिरी बार दिखा था’ चचेरे भाई संतोष कुमार गौतम ने बताया कि अनिकेत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक लापता हो गया था। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में शाम 6:58 बजे तेजी से गांव से बाहर की ओर जाता हुआ दिखाई दिया था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से लगातार खोजबीन की जा रही थी। कहीं भी कुछ पता नहीं चल रहा था। शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच में जुटी पुलिस शव मिलने की सूचना पर बोधगया थाना पुलिस और डीएसपी मधु कुमारी मौके पर पुहंची। मामले की गंभीरत को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, ताकि सुराग जुटाए जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीपीओ मधु कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
बरामद कर लिया गया। उस पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन यह जांच में ही स्पष्ट होगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मां का रो-रोकर बुरा हाल अनिकेत पहली कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता बरिंद्र गिरी का निधन 2017 में ही हो चुका है। परिवार में उसकी मां दुर्गावती देवी, एक भाई और दो बहनें हैं। पिता के जाने के बाद मां ही बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने रोड जाम किया था बता दें, बच्चे की बरामदगी के लिए शनिवार को परिजन के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया था। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आश्वासन दिया था कि पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस बच्चे को बरामद कर लेगी। लेकिन बच्च का शव रविवार को नदी के किनारे लावारिश स्थिति में बरामद हुआ।


