गयाजी में 664 जगहों पर सुरक्षा का पहरा:मेला में ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर से निगरानी; 739 अफसर तैनात, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

गयाजी में 664 जगहों पर सुरक्षा का पहरा:मेला में ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर से निगरानी; 739 अफसर तैनात, अफवाह फैलाने वालों पर नजर

गयाजी में दुर्गापूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। 664 जगहों पर 739 अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि अफवाह फैलाने वालों से लेकर हुड़दंग करने वालों तक पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर से निगरानी की जा रही है। विसर्जन के दौरान घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पूजा में खलल डालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में पुलिस लाइन में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों-पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। सभी अधिकारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही या फिर अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 स्थानों पर वीडियोग्राफर, 25 जगह सीसीटीवी सदर अनुमंडल क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले 24 स्थानों पर वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। 27 स्थानों पर वॉच टावर, बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट की व्यवस्था की गई है। वहीं, 25 स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात में प्रतिमा दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकलते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखी जाए। सड़क पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएं। श्रद्धालुओं को तय पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाए। पूजा पंडालों में प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग और पर्याप्त होने चाहिए। विसर्जन जुलूस के रास्तों पर रहेगी निगरानी विसर्जन के रास्तों और तालाब-पोखर सहित अन्य विसर्जन स्थलों के पास 30 से अधिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी, रोशनी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। नदी, तालाब और पोखरों में विसर्जन के दौरान गोताखोर भी तैनात रहेंगे। पूजा पंडालों के आयोजकों को पर्याप्त वॉलंटियर रखने, अग्निशमन की व्यवस्था करने, बिजली के तारों की जांच कराने और पंडाल को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। डीजे बजा तो कार्रवाई, गानों की भी होगी जांच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का पालन कराना होगा। पंडालों में बजाए जाने वाले गानों की जांच होगी। विवादित गाने बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल, आईटी सेल और सोशल मीडिया विंग फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, वेब न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर नजर रखेंगे। ग्रुप एडमिन को भी भ्रामक सामग्री रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे कंटेंट के प्रसार पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। तीन पालियों में चलेगा कंट्रोल रूम जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन पालियों में काम करेगा। किसी भी घटना या सूचना पर तत्काल वरीय अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। जिले में अनुमंडलवार प्रतिनियुक्ति के तहत सदर में 316 स्थानों पर 391 अधिकारी, नीमचक बथानी में 47 स्थानों पर 47, टिकारी में 91 स्थानों पर 91 और शेरघाटी में 210 स्थानों पर 210 अधिकारी तैनात किए गए हैं। गयाजी में दुर्गापूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। 664 जगहों पर 739 अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि अफवाह फैलाने वालों से लेकर हुड़दंग करने वालों तक पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन, सीसीटीवी और वॉच टावर से निगरानी की जा रही है। विसर्जन के दौरान घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पूजा में खलल डालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में पुलिस लाइन में डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों-पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। सभी अधिकारियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही या फिर अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 स्थानों पर वीडियोग्राफर, 25 जगह सीसीटीवी सदर अनुमंडल क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले 24 स्थानों पर वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। 27 स्थानों पर वॉच टावर, बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट की व्यवस्था की गई है। वहीं, 25 स्थानों पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात में प्रतिमा दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु निकलते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखी जाए। सड़क पर वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएं। श्रद्धालुओं को तय पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने के लिए कहा जाए। पूजा पंडालों में प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग और पर्याप्त होने चाहिए। विसर्जन जुलूस के रास्तों पर रहेगी निगरानी विसर्जन के रास्तों और तालाब-पोखर सहित अन्य विसर्जन स्थलों के पास 30 से अधिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी, रोशनी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। नदी, तालाब और पोखरों में विसर्जन के दौरान गोताखोर भी तैनात रहेंगे। पूजा पंडालों के आयोजकों को पर्याप्त वॉलंटियर रखने, अग्निशमन की व्यवस्था करने, बिजली के तारों की जांच कराने और पंडाल को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। डीजे बजा तो कार्रवाई, गानों की भी होगी जांच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों का पालन कराना होगा। पंडालों में बजाए जाने वाले गानों की जांच होगी। विवादित गाने बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल, आईटी सेल और सोशल मीडिया विंग फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, वेब न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर नजर रखेंगे। ग्रुप एडमिन को भी भ्रामक सामग्री रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे कंटेंट के प्रसार पर ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। तीन पालियों में चलेगा कंट्रोल रूम जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन पालियों में काम करेगा। किसी भी घटना या सूचना पर तत्काल वरीय अधिकारियों को जानकारी देनी होगी। जिले में अनुमंडलवार प्रतिनियुक्ति के तहत सदर में 316 स्थानों पर 391 अधिकारी, नीमचक बथानी में 47 स्थानों पर 47, टिकारी में 91 स्थानों पर 91 और शेरघाटी में 210 स्थानों पर 210 अधिकारी तैनात किए गए हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *