गयाजी में युवक पर 3-4 राउंड फायरिग:आपसी रंजिश में हत्या की कोशिश, पीड़ित बोला- आरोपियों ने घेर कर हमला किया

गयाजी में युवक पर 3-4 राउंड फायरिग:आपसी रंजिश में हत्या की कोशिश, पीड़ित बोला- आरोपियों ने घेर कर हमला किया

गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को निजामपुर गांव के पास रोका गया, उसके साथ मारपीट की गई और भागने पर उस पर तीन-चार राउंड गोलियां चलाई गईं। यह घटना 23 अगस्त की रात 10 बजे हुई। पीड़ित अनुज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे डेल्हा थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित अपनी लाइट की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। निजामपुर गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रोककर शुरू की मारपीट अनुज कुमार ने आरोप लगाया है कि वहां पहले से मौजूद मनीष गुप्ता, पवन गुप्ता, कन्हैया कुमार, ऋषि पटेल और सन्नी पटेल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हत्या के इरादे से की फायरिंग मारपीट के दौरान अनुज कुमार किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने लगे। उनके भागते ही कथित तौर पर बदमाशों ने पीछे से उन पर हत्या की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग की। हालांकि, अनुज सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे। 112 टीम ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। इस मामले में चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आईजी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने प्रेस वार्ता कर आईजी विकास वैभव और पुलिस कप्तान सुशील कुमार से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गुहार लगाई। वारदात के बाद घर से नहीं निकल रहे परिजन परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे डरे हुए हैं और घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भय का माहौल है। पुरानी रंजिश का भी सामने आया कनेक्शन मामले में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। अनुज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि करीब एक-दो महीने पहले उनकी मां मीना देवी को गुरुद्वारा रोड निवासी पंकज गुप्ता द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। कोतवाली में की थी शिकायत पीड़ित का आरोप है कि उस समय उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। पीड़ित ने अपनी ओर से लिखित आवेदन देकर काउंटर केस का भी उल्लेख किया है।

चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पीड़ित ने नाराजगी जताई है। अनुज कुमार का कहना है कि नामजद आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसे और उसके परिवार को आरोपितों से जान का खतरा है। उसे आशंका है कि यदि आरोपितों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। थानाध्यक्ष बोले- एफआईआर दर्ज, सुपरविजन के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का सुपरविजन किया जाना है। सुपरविजन के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को निजामपुर गांव के पास रोका गया, उसके साथ मारपीट की गई और भागने पर उस पर तीन-चार राउंड गोलियां चलाई गईं। यह घटना 23 अगस्त की रात 10 बजे हुई। पीड़ित अनुज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे डेल्हा थाना क्षेत्र के बालाजी नगर स्थित अपनी लाइट की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। निजामपुर गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रोककर शुरू की मारपीट अनुज कुमार ने आरोप लगाया है कि वहां पहले से मौजूद मनीष गुप्ता, पवन गुप्ता, कन्हैया कुमार, ऋषि पटेल और सन्नी पटेल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हत्या के इरादे से की फायरिंग मारपीट के दौरान अनुज कुमार किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने लगे। उनके भागते ही कथित तौर पर बदमाशों ने पीछे से उन पर हत्या की नीयत से तीन-चार राउंड फायरिंग की। हालांकि, अनुज सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे। 112 टीम ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। इस मामले में चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आईजी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुक्रवार को पीड़ित परिजनों ने प्रेस वार्ता कर आईजी विकास वैभव और पुलिस कप्तान सुशील कुमार से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गुहार लगाई। वारदात के बाद घर से नहीं निकल रहे परिजन परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से वे डरे हुए हैं और घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में भय का माहौल है। पुरानी रंजिश का भी सामने आया कनेक्शन मामले में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। अनुज कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि करीब एक-दो महीने पहले उनकी मां मीना देवी को गुरुद्वारा रोड निवासी पंकज गुप्ता द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। कोतवाली में की थी शिकायत पीड़ित का आरोप है कि उस समय उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। पीड़ित ने अपनी ओर से लिखित आवेदन देकर काउंटर केस का भी उल्लेख किया है।

चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पीड़ित ने नाराजगी जताई है। अनुज कुमार का कहना है कि नामजद आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसे और उसके परिवार को आरोपितों से जान का खतरा है। उसे आशंका है कि यदि आरोपितों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। थानाध्यक्ष बोले- एफआईआर दर्ज, सुपरविजन के बाद होगी कार्रवाई मामले को लेकर चंदौती थानाध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का सुपरविजन किया जाना है। सुपरविजन के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *