गयाजी में सोमवार को सूता गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। गोदाम चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर था। गोदाम से धुआं निकलता देखकर आसपास के कुछ लोगों को आग लगने की आशंका हुई। देखते ही देखते गोदाम से धुआं कुछ ही देर बाद तेज होने लगा। तब लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन पटवा टोली की संकरी गलियां में अग्निशमन कर्मियों को रास्ता नहीं मिला। संकरी गलियां फायर कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन ग। खास बात यह रही कि दमकल की एक भी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने एक पाइप को दूसरे पाइप से आपस में जोड़ा। तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम तक किसी तरह पानी पहुंचाया गया। करीब 10 अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली स्थित पिहानी की है। कपड़े जलकर राख आग लगने से गोदाम में रखा सूता, गमछा और अन्य कपड़े जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा बिजली की वायरिंग, तार और बिजली बोर्ड समेत कई सामान जल गए। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात पीड़ित की ओर से कही जा रही है।
पीड़ित अमोद कुमार मानपुर वार्ड संख्या 49 के पिहानी, पटवा टोली के रहने वाले हैं। वे ‘आमोद टेक्सटाइल’ के नाम से धागा और वस्त्र का कारोबार करते हैं। उनका कारोबार इसी मकान में संचालित होता है।
समय पर काबू पाया, नहीं तो बढ़ता नुकसान
आग जिस मकान में लगी, उसके आसपास कई मकान हैं। गलियां भी काफी संकरी हैं। ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। अगर आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश और सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि संकरी गली के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। पाइप जोड़कर पानी पहुंचाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
तीसरी मंजिल पर गोदाम के लिए किसी भी मानक को पूरा नहीं किया गया था। न तो फायर उपकरण और न ही पहुंच मार्ग दिया गया है। गयाजी में सोमवार को सूता गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। गोदाम चार मंजिला मकान के तीसरे फ्लोर पर था। गोदाम से धुआं निकलता देखकर आसपास के कुछ लोगों को आग लगने की आशंका हुई। देखते ही देखते गोदाम से धुआं कुछ ही देर बाद तेज होने लगा। तब लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन पटवा टोली की संकरी गलियां में अग्निशमन कर्मियों को रास्ता नहीं मिला। संकरी गलियां फायर कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन ग। खास बात यह रही कि दमकल की एक भी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने एक पाइप को दूसरे पाइप से आपस में जोड़ा। तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम तक किसी तरह पानी पहुंचाया गया। करीब 10 अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली स्थित पिहानी की है। कपड़े जलकर राख आग लगने से गोदाम में रखा सूता, गमछा और अन्य कपड़े जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा बिजली की वायरिंग, तार और बिजली बोर्ड समेत कई सामान जल गए। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात पीड़ित की ओर से कही जा रही है।
पीड़ित अमोद कुमार मानपुर वार्ड संख्या 49 के पिहानी, पटवा टोली के रहने वाले हैं। वे ‘आमोद टेक्सटाइल’ के नाम से धागा और वस्त्र का कारोबार करते हैं। उनका कारोबार इसी मकान में संचालित होता है।
समय पर काबू पाया, नहीं तो बढ़ता नुकसान
आग जिस मकान में लगी, उसके आसपास कई मकान हैं। गलियां भी काफी संकरी हैं। ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। अगर आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश और सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि संकरी गली के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। पाइप जोड़कर पानी पहुंचाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
तीसरी मंजिल पर गोदाम के लिए किसी भी मानक को पूरा नहीं किया गया था। न तो फायर उपकरण और न ही पहुंच मार्ग दिया गया है।

