गयाजी में कांग्रेस ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया:पकौड़ी-चाय बेचकर रोजगार का हिसाब मांगा; केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

गयाजी में कांग्रेस ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया:पकौड़ी-चाय बेचकर रोजगार का हिसाब मांगा; केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

गयाजी में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और इंटक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पकौड़ी बेची। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाय बनाई और लोगों को पिलाई। इंटक कार्यकर्ताओं ने जूता पॉलिश कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इन गतिविधियों से छात्र और युवा देश में बेरोजगारी की स्थिति की ओर सरकार और आम लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार के करीब 12 साल के कार्यकाल में यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसी मुद्दे पर देशभर में बेरोजगार छात्र और युवा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। वे सरकार से रोजगार पर जवाब मांग रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा कांग्रेस ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और कथित घोटालों पर प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक जलाकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र और युवा रोजगार के सवाल को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। सरकार को जन्मदिन समारोहों के साथ बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार करना कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व महासचिव विपिन बिहारी सिन्हा, एनएसयूआई अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार उर्फ लबी सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, खिजीर हयात, मुन्ना मांझी, आफताब आलम खान, विक्की कुमार, रितेश कुमार, संदीप कुमार, बबलू कुमार और मोहम्मद शामिल अहमद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाहिए। गयाजी में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और इंटक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पकौड़ी बेची। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाय बनाई और लोगों को पिलाई। इंटक कार्यकर्ताओं ने जूता पॉलिश कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इन गतिविधियों से छात्र और युवा देश में बेरोजगारी की स्थिति की ओर सरकार और आम लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने पर हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार के करीब 12 साल के कार्यकाल में यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसी मुद्दे पर देशभर में बेरोजगार छात्र और युवा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। वे सरकार से रोजगार पर जवाब मांग रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा कांग्रेस ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और कथित घोटालों पर प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की। नेताओं ने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाना और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक जलाकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र और युवा रोजगार के सवाल को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। सरकार को जन्मदिन समारोहों के साथ बेरोजगार युवाओं की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार करना कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व महासचिव विपिन बिहारी सिन्हा, एनएसयूआई अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार उर्फ लबी सिंह, कमलेश चंद्रवंशी, खिजीर हयात, मुन्ना मांझी, आफताब आलम खान, विक्की कुमार, रितेश कुमार, संदीप कुमार, बबलू कुमार और मोहम्मद शामिल अहमद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *