गणेश महोत्सव में महिलाओं-बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम:दूसरे दिन सनातन मंदिर में हुआ आयोजन, प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गणेश महोत्सव में महिलाओं-बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम:दूसरे दिन सनातन मंदिर में हुआ आयोजन, प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

बिजनौर में चल रहे गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महिलाओं और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शहर के बैराज रोड स्थित शक्ति नगर सई विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में हुए इन आयोजनों में प्रतिभागियों ने खूब उत्साह दिखाया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया। मंदिर परिसर में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि यह 11 दिवसीय गणेश महोत्सव है। इसके तहत धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव का मकसद लोगों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना है। देखें प्रतियोगिता की तस्वीरें-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *