खेत जुताई में ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत:मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट, जमुई का रहने वाला था मृतक

खेत जुताई में ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत:मुंगेर के गंगटा थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट, जमुई का रहने वाला था मृतक

मुंगेर में रविवार दोपहर खेत की जुताई करते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गंगटा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में हुई। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी पंचायत के तेतरिया सुखासन निवासी राजकुमार यादव के 23 वर्षीय पुत्र सर्जन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, सर्जन कुमार जमुई से मुंगेर के कुशमाहा गांव में खेत की जुताई करने आया था। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से बाहर निकाला खेत में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर का चक्का फिसल गया, जिससे चलती हुई मशीन अचानक पलट गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सर्जन कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सर्जन कुमार अपने चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता राजकुमार यादव भी किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मुंगेर सदर अस्पताल भेजा शव गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। मुंगेर में रविवार दोपहर खेत की जुताई करते समय एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गंगटा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में हुई। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी पंचायत के तेतरिया सुखासन निवासी राजकुमार यादव के 23 वर्षीय पुत्र सर्जन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों के अनुसार, सर्जन कुमार जमुई से मुंगेर के कुशमाहा गांव में खेत की जुताई करने आया था। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर से बाहर निकाला खेत में अत्यधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर का चक्का फिसल गया, जिससे चलती हुई मशीन अचानक पलट गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से सर्जन कुमार की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सर्जन कुमार अपने चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता राजकुमार यादव भी किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मुंगेर सदर अस्पताल भेजा शव गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *