त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-कामाख्या-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन का ठहराव दौसा और बांदीकुई रेलवे स्टेशनों पर भी रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को कामाख्या और रास्ते में आने वाले प्रमुख शहरों तक रेल यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। यह रहेगा ट्रेन का शेड्यूल रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09711 खातीपुरा-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:40 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार रात 11:45 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 09712 कामाख्या-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 5 बजे कामाख्या से रवाना होकर अगले दिन रविवार रात 10:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव स्पेशल ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बंगाईगांव जंक्शन, बरपेटा रोड और रंगिया स्टेशनों पर रहेगा। 20 डिब्बों के साथ चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें एक सेकंड एसी, आठ थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, तीन द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी और दो पावरकार डिब्बे शामिल हैं। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त ट्रेन चलने से यात्रियों को सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा। खासकर दौसा और बांदीकुई से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

