खरगोन में NCC का 10 दिवसीय कैंप शुरू:6 जिलों के 377 कैडेट्स जुटे, ड्रिल से बैटल क्राफ्ट तक सीखेंगे अनुशासन और नेतृत्व

खरगोन में NCC का 10 दिवसीय कैंप शुरू:6 जिलों के 377 कैडेट्स जुटे, ड्रिल से बैटल क्राफ्ट तक सीखेंगे अनुशासन और नेतृत्व

खरगोन के बोरावां स्थित JIT परिसर में 36 एमपी बटालियन एनसीसी खंडवा का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ। कैंप में खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, बुरहानपुर और इंदौर जिले के 377 कैडेट्स शामिल हुए हैं। यहां कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का अभ्यास कराया जाएगा। कैंप में ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। कैंप से कैडेट्स को A, B और C सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिलेगी। अनुशासन की शपथ दिलाई कैंप कमान अधिकारी कर्नल के. राजेश ने सुबह 10 बजे कैंप का शुभारंभ किया और कैडेट्स को अनुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कैडेट्स से सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कर्नल के. राजेश ने कहा कि एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है। आने वाले समय में कैडेट्स देश की विभिन्न सेवाओं में नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। कैंप में कर्नल के. राजेश, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र पांचाल, सूबेदार मेजर राजेंद्र खत्री, सोहन सिंह डाबर और पुष्पेंद्र नामदेव कैडेट्स का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *