खड़गे के अपमान पर कांग्रेस का विरोध मार्च:जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

खड़गे के अपमान पर कांग्रेस का विरोध मार्च:जहानाबाद में कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह,केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में विरोध मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया। हल्द्वानी में हुए अपमान के खिलाफ जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रोटेस्ट विरोध मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी जनप्रतिनिधि या विपक्षी नेता का अपमान लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उचित नहीं है। भाजपा सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती है। बबलू ने कहा कि दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक ओर संविधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने और कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में विरोध मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया। हल्द्वानी में हुए अपमान के खिलाफ जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रोटेस्ट विरोध मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा और अंबेडकर चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं के सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। किसी भी जनप्रतिनिधि या विपक्षी नेता का अपमान लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए उचित नहीं है। भाजपा सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती है। बबलू ने कहा कि दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक ओर संविधान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने की अपील जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने और कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *