खगड़िया- CRPF जवान का मुंगेर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, 23 साल तक की देश सेवा, बेटी-भतीजे ने दी मुखाग्नि

खगड़िया- CRPF जवान का मुंगेर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, 23 साल तक की देश सेवा, बेटी-भतीजे ने दी मुखाग्नि

खगड़िया। रहीमपुर उत्तरी पंचायत के सोनवर्षा टोला, वार्ड संख्या 15 निवासी CRPF जवान पमपम कुमार उर्फ अमर का सोमवार को मुंगेर के गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 23 साल तक देश की सेवा करने वाले जवान को अंतिम विदाई देने के लिए परिजन, ग्रामीण और साथी जवान मौजूद रहे। साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनकी बड़ी बेटी संध्या कुमारी और भतीजे ऋषिकेश कुमार ने मिलकर मुखाग्नि दी। बेटी को सौंपा तिरंगा, नम हुईं लोगों की आंखें अंतिम संस्कार के दौरान एक अधिकारी ने जवान की बेटी को तिरंगा सौंपा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के लिए यह पल गर्व और दुख, दोनों से भरा रहा। रविवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सोनवर्षा टोला पहुंचा था। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया। जवान के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। पति को खोने के गम में पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गम में डूबे हैं। पेट्रोलिंग के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, पमपम कुमार छत्तीसगढ़ में CRPF में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। इसके बाद उनका निधन हो गया। उनके छोटे भाई हेमंत कुमार ने निधन की पुष्टि की थी। बताया गया कि पमपम कुमार दो दिन पहले ही गांव से ड्यूटी पर लौटे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए पीछे पमपम कुमार अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी बेटी संध्या कुमारी और भतीजे ऋषिकेश कुमार ने मिलकर मुखाग्नि दी। वहीं, अधिकारी द्वारा बेटी को तिरंगा सौंपने का दृश्य परिवार के लिए भावुक पल रहा। पमपम कुमार के निधन से सोनवर्षा टोला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। खगड़िया। रहीमपुर उत्तरी पंचायत के सोनवर्षा टोला, वार्ड संख्या 15 निवासी CRPF जवान पमपम कुमार उर्फ अमर का सोमवार को मुंगेर के गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 23 साल तक देश की सेवा करने वाले जवान को अंतिम विदाई देने के लिए परिजन, ग्रामीण और साथी जवान मौजूद रहे। साथी जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद उनकी बड़ी बेटी संध्या कुमारी और भतीजे ऋषिकेश कुमार ने मिलकर मुखाग्नि दी। बेटी को सौंपा तिरंगा, नम हुईं लोगों की आंखें अंतिम संस्कार के दौरान एक अधिकारी ने जवान की बेटी को तिरंगा सौंपा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिवार के लिए यह पल गर्व और दुख, दोनों से भरा रहा। रविवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सोनवर्षा टोला पहुंचा था। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया। जवान के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है। पति को खोने के गम में पत्नी रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गम में डूबे हैं। पेट्रोलिंग के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत परिजनों के अनुसार, पमपम कुमार छत्तीसगढ़ में CRPF में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय अचानक चक्कर आने से वह गिर पड़े। इसके बाद उनका निधन हो गया। उनके छोटे भाई हेमंत कुमार ने निधन की पुष्टि की थी। बताया गया कि पमपम कुमार दो दिन पहले ही गांव से ड्यूटी पर लौटे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए पीछे पमपम कुमार अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी बेटी संध्या कुमारी और भतीजे ऋषिकेश कुमार ने मिलकर मुखाग्नि दी। वहीं, अधिकारी द्वारा बेटी को तिरंगा सौंपने का दृश्य परिवार के लिए भावुक पल रहा। पमपम कुमार के निधन से सोनवर्षा टोला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *