खगड़िया विधायक बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक महीने की सैलरी:मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे राशि, दूसरों से भी की मदद की अपील

खगड़िया विधायक बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक महीने की सैलरी:मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे राशि, दूसरों से भी की मदद की अपील

खगड़िया जिले में बाढ़ से पैदा हुए संकट के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और राहत कामों को मजबूत करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। विधायक ने बताया कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों पर बाढ़ का गहरा असर पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के काम रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तर और रहीमपुर मध्य पंचायत के साथ-साथ मानसी प्रखंड के मटिहानी, जालिमबाबू टोला और पूर्वी ठाठा के चैधा बांध टोला में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में राहत और बचाव कामों को तेज करना और प्रभावित परिवारों तक खाना, जरूरी सामान व अन्य सुविधाएं पहुंचाना बहुत जरूरी है। मुश्किलों का करना पड़ता है सामना बबलू कुमार मंडल ने बताया कि प्रशासन और सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के काम चलाए हैं। हालांकि, बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित परिवारों की दिक्कतें खत्म नहीं होतीं। घर, फसल, पशुधन, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों के नुकसान के कारण लोगों को लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राहत के साथ-साथ उनके पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को फिर से बहाल करने पर भी ध्यान देना जरूरी है। जनता के साथ हर हाल में खड़े हैं – विधायक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन देने का फैसला बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना से लिया गया है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और दूसरे जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे इस आपदा के समय आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ हर हाल में खड़े हैं। प्रभावित लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन और सरकार के स्तर पर लगातार कोशिशें करते रहेंगे। खगड़िया जिले में बाढ़ से पैदा हुए संकट के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और राहत कामों को मजबूत करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। विधायक ने बताया कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों पर बाढ़ का गहरा असर पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के काम रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तर और रहीमपुर मध्य पंचायत के साथ-साथ मानसी प्रखंड के मटिहानी, जालिमबाबू टोला और पूर्वी ठाठा के चैधा बांध टोला में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में राहत और बचाव कामों को तेज करना और प्रभावित परिवारों तक खाना, जरूरी सामान व अन्य सुविधाएं पहुंचाना बहुत जरूरी है। मुश्किलों का करना पड़ता है सामना बबलू कुमार मंडल ने बताया कि प्रशासन और सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के काम चलाए हैं। हालांकि, बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित परिवारों की दिक्कतें खत्म नहीं होतीं। घर, फसल, पशुधन, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों के नुकसान के कारण लोगों को लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राहत के साथ-साथ उनके पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं को फिर से बहाल करने पर भी ध्यान देना जरूरी है। जनता के साथ हर हाल में खड़े हैं – विधायक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन देने का फैसला बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना से लिया गया है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और दूसरे जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे इस आपदा के समय आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ हर हाल में खड़े हैं। प्रभावित लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रशासन और सरकार के स्तर पर लगातार कोशिशें करते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *