खगड़िया में दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस शुरू:जिले में अब 30 एम्बुलेंस; सदर अस्पताल और बेलदौर पीएचसी को मिली एक-एक, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

खगड़िया में दो नई बीएलएसए एम्बुलेंस शुरू:जिले में अब 30 एम्बुलेंस; सदर अस्पताल और बेलदौर पीएचसी को मिली एक-एक, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

खगड़िया जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रविवार, 27 सितंबर को दो नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (BLSA) शुरू की गईं। उप विकास आयुक्त श्रेयाश्री और सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दोनों एम्बुलेंस को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया। ये एम्बुलेंस राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के जरिए उपलब्ध कराई हैं। इनमें से एक सदर अस्पताल, खगड़िया और दूसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर को मिली है। इन एम्बुलेंस से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जिले में कुल 30 एम्बुलेंस, सदर अस्पताल में 9 वाहन दो नई एम्बुलेंस शामिल होने के बाद जिले में कुल एम्बुलेंस की संख्या 30 हो गई है। सदर अस्पताल में अब कुल 9 वाहन हैं। इनमें 2 ALSA, 6 BLSA और 1 शव वाहन शामिल हैं। बेलदौर PHC में अब 4 एम्बुलेंस नई BLSA के शामिल होने के बाद बेलदौर PHC में कुल 4 एम्बुलेंस हो गई हैं। इससे पहले यहां 2 BLSA और 1 ALSA समेत 3 एम्बुलेंस उपलब्ध थीं। नई एम्बुलेंस के बाद BLSA की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। बेलदौर प्रखंड के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में इससे सुविधा मिलेगी। समय पर अस्पताल पहुंचने से इलाज भी जल्द शुरू कराया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार, एम्बुलेंस एजेंसी के एसीओ चंद्र प्रकाश चीकू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी समेत जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। खगड़िया जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रविवार, 27 सितंबर को दो नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (BLSA) शुरू की गईं। उप विकास आयुक्त श्रेयाश्री और सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दोनों एम्बुलेंस को संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रवाना किया। ये एम्बुलेंस राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने जेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के जरिए उपलब्ध कराई हैं। इनमें से एक सदर अस्पताल, खगड़िया और दूसरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर को मिली है। इन एम्बुलेंस से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, नवजात बच्चों और दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। जिले में कुल 30 एम्बुलेंस, सदर अस्पताल में 9 वाहन दो नई एम्बुलेंस शामिल होने के बाद जिले में कुल एम्बुलेंस की संख्या 30 हो गई है। सदर अस्पताल में अब कुल 9 वाहन हैं। इनमें 2 ALSA, 6 BLSA और 1 शव वाहन शामिल हैं। बेलदौर PHC में अब 4 एम्बुलेंस नई BLSA के शामिल होने के बाद बेलदौर PHC में कुल 4 एम्बुलेंस हो गई हैं। इससे पहले यहां 2 BLSA और 1 ALSA समेत 3 एम्बुलेंस उपलब्ध थीं। नई एम्बुलेंस के बाद BLSA की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। बेलदौर प्रखंड के ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में इससे सुविधा मिलेगी। समय पर अस्पताल पहुंचने से इलाज भी जल्द शुरू कराया जा सकेगा। इस अवसर पर जिला लेखा प्रबंधक रंजीत कुमार, एम्बुलेंस एजेंसी के एसीओ चंद्र प्रकाश चीकू, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजेश चौधरी समेत जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *