खगड़िया के जेएनकेटी स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल भावना, अनुशासन व पूरी निष्ठा के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुनंदा कुमारी ने खेल मशाल प्रज्वलित की। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल मशाल के साथ मार्च किया। खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ भी दिलाई गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एथलेटिक्स में 700 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जेएनकेटी स्टेडियम में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें 100, 200, 400, 600, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद और गोला फेंक शामिल रहे। एथलेटिक्स में 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल भवन में कराटे, वुशु और कुश्ती के मुकाबले खेल भवन में कराटे, वुशु, भारोत्तोलन और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन स्पर्धाओं में 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएम बोले- खेल से बढ़ती है नेतृत्व क्षमता जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई। अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में डीडीसी श्रेया श्री, अपर समाहर्ता एमडी जियाउर्रहमान, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार समेत अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक, शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। खगड़िया के जेएनकेटी स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल भावना, अनुशासन व पूरी निष्ठा के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सुनंदा कुमारी ने खेल मशाल प्रज्वलित की। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल मशाल के साथ मार्च किया। खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन, ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ भी दिलाई गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… एथलेटिक्स में 700 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जेएनकेटी स्टेडियम में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। इसमें 100, 200, 400, 600, 800, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद और गोला फेंक शामिल रहे। एथलेटिक्स में 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल भवन में कराटे, वुशु और कुश्ती के मुकाबले खेल भवन में कराटे, वुशु, भारोत्तोलन और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन स्पर्धाओं में 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएम बोले- खेल से बढ़ती है नेतृत्व क्षमता जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतियोगिता में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ पूरी मेहनत और आत्मविश्वास से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई। अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में डीडीसी श्रेया श्री, अपर समाहर्ता एमडी जियाउर्रहमान, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार समेत अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, शारीरिक शिक्षक, शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े लोगों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

