खगड़िया में नगर परिषद सुल्तानगंज में ड्यूटी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में नगर परिषद खगड़िया कार्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित की गई। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में हुई इस सभा में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसर में शोक का माहौल था। अधिकारी की हत्या पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय इस अवसर पर नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि यह घटना केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कृष्ण भूषण प्रसाद को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी बताया। कमल ने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को कानून के प्रति सख्त रुख का उदाहरण बताया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी की हत्या पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला बताया। अर्चना कुमारी ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार और प्रशासन की प्रतिबद्धता दर्शाती है। घटना मानवता को झकझोर देने वाली – सभापति प्रतिनिधि सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने जनता के मन में विश्वास को फिर से मजबूत किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग दोहराई। सभा में उपस्थित उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
यह शोक सभा केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह एक मजबूत संदेश भी रही कि समाज और प्रशासन मिलकर ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एकजुट हैं और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। खगड़िया में नगर परिषद सुल्तानगंज में ड्यूटी के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में नगर परिषद खगड़िया कार्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित की गई। नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में हुई इस सभा में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शोक सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसर में शोक का माहौल था। अधिकारी की हत्या पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय इस अवसर पर नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि यह घटना केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कृष्ण भूषण प्रसाद को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी बताया। कमल ने प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने को कानून के प्रति सख्त रुख का उदाहरण बताया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान अधिकारी की हत्या पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इसे केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर हमला बताया। अर्चना कुमारी ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार और प्रशासन की प्रतिबद्धता दर्शाती है। घटना मानवता को झकझोर देने वाली – सभापति प्रतिनिधि सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई ने जनता के मन में विश्वास को फिर से मजबूत किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग दोहराई। सभा में उपस्थित उपसभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
यह शोक सभा केवल श्रद्धांजलि अर्पित करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह एक मजबूत संदेश भी रही कि समाज और प्रशासन मिलकर ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एकजुट हैं और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


