खगड़िया पुलिस ने स्मैक-कट्टा और नकदी पकड़ी:145 ग्राम स्मैक; बाइक के साथ 4 अरेस्ट, FIR दर्ज

खगड़िया पुलिस ने स्मैक-कट्टा और नकदी पकड़ी:145 ग्राम स्मैक; बाइक के साथ 4 अरेस्ट, FIR दर्ज

खगड़िया पुलिस को अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मानसी, परबत्ता और गोगरी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 145 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, एक देशी कट्टा, 20 हजार रुपये नकद, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस अभियान में कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मानसी थाना क्षेत्र में 110 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल-काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक स्मैक बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसमें मानसी थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने छोटी बलहा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध अपाची मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी में 110 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनवर्षा, थाना चौथम निवासी रमेश यादव (पिता रामावतार यादव) और रोहियार, थाना मानसी निवासी प्रिंस कुमार (पिता शंभू साह) के रूप में हुई है। इस मामले में मानसी थाना में कांड संख्या-216/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/8(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में मानसी थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे। दूसरी कार्रवाई परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव निवासी पवन कुमार अपने घर में स्मैक छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने पवन कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान स्टील के एक छोटे डिब्बे से लगभग 35 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद पवन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार, पिता स्वर्गीय मनोज साह, निवासी कुल्हड़िया वार्ड संख्या-04, थाना परबत्ता के रूप में हुई है।
इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या-317/26 दिनांक 11 अगस्त 2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/8(सी) के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक पिटु राम, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
गोगरी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
तीसरी कार्रवाई गोगरी थाना क्षेत्र में डायल-112 की ईआरवी-02 टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरैठा सिसवा गांव निवासी विक्रम कुमार हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विक्रम कुमार को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलवीर यादव, निवासी बरैठा सिसवा, थाना गोगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक मंजी साह ने किया।
अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी तथा मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराध एवं नशे के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध हथियार, मादक पदार्थ या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। खगड़िया पुलिस को अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मानसी, परबत्ता और गोगरी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 145 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, एक देशी कट्टा, 20 हजार रुपये नकद, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस अभियान में कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मानसी थाना क्षेत्र में 110 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल-काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक स्मैक बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसमें मानसी थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने छोटी बलहा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध अपाची मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी में 110 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनवर्षा, थाना चौथम निवासी रमेश यादव (पिता रामावतार यादव) और रोहियार, थाना मानसी निवासी प्रिंस कुमार (पिता शंभू साह) के रूप में हुई है। इस मामले में मानसी थाना में कांड संख्या-216/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/8(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में मानसी थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल शामिल थे। दूसरी कार्रवाई परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव निवासी पवन कुमार अपने घर में स्मैक छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने पवन कुमार के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान स्टील के एक छोटे डिब्बे से लगभग 35 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद पवन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार, पिता स्वर्गीय मनोज साह, निवासी कुल्हड़िया वार्ड संख्या-04, थाना परबत्ता के रूप में हुई है।
इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या-317/26 दिनांक 11 अगस्त 2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी)/8(सी) के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुमंत चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक पिटु राम, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
गोगरी में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार
तीसरी कार्रवाई गोगरी थाना क्षेत्र में डायल-112 की ईआरवी-02 टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरैठा सिसवा गांव निवासी विक्रम कुमार हथियार लेकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विक्रम कुमार को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान विक्रम कुमार, पिता बलवीर यादव, निवासी बरैठा सिसवा, थाना गोगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में गोगरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक मंजी साह ने किया।
अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी तथा मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराध एवं नशे के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध हथियार, मादक पदार्थ या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *