खगड़िया में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 4 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में रग्बी, सेपक टकरा और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंतिम दिन इन खेलों में 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चार दिनों तक जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर अलग-अलग खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल प्रतिभाओं को सामने लाना उद्देश्य इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी मुंगेर में होने वाली प्रतियोगिता में खगड़िया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने खिलाड़ियों, विद्यालयों, शारीरिक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुंगेर में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने तथा अपने बेहतर प्रदर्शन से खगड़िया जिले का नाम रोशन करने की अपील की। 9 से 11 अक्टूबर तक मुंगेर में प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी अब प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मुंगेर में विभिन्न खेल विधाओं की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। खगड़िया में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 4 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल विधाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में रग्बी, सेपक टकरा और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंतिम दिन इन खेलों में 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चार दिनों तक जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर अलग-अलग खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं कराई गईं। खेल प्रतिभाओं को सामने लाना उद्देश्य इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी मुंगेर में होने वाली प्रतियोगिता में खगड़िया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने खिलाड़ियों, विद्यालयों, शारीरिक शिक्षकों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुंगेर में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने तथा अपने बेहतर प्रदर्शन से खगड़िया जिले का नाम रोशन करने की अपील की। 9 से 11 अक्टूबर तक मुंगेर में प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ी अब प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मुंगेर में विभिन्न खेल विधाओं की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

