खगड़िया के कमला नदी में बच्ची डूबी, मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से गई जान, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम

खगड़िया के कमला नदी में बच्ची डूबी, मौत:नहाते समय गहरे पानी में जाने से गई जान, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम

खगड़िया में अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पंचायत में रविवार शाम एक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की कमला नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना घर के समीप नदी में नहाने के दौरान हुई। मृत बच्ची की पहचान मेघौना पंचायत निवासी रामपुकार यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम सोनाक्षी घर के पास स्थित कमला नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। खगड़िया सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सोमवार सुबह परिजन शव को लेकर खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में परिजन दिलीप यादव ने बताया कि घर के समीप कमला नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नदी में नहाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। खगड़िया में अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना पंचायत में रविवार शाम एक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की कमला नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना घर के समीप नदी में नहाने के दौरान हुई। मृत बच्ची की पहचान मेघौना पंचायत निवासी रामपुकार यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम सोनाक्षी घर के पास स्थित कमला नदी में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। खगड़िया सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। सोमवार सुबह परिजन शव को लेकर खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में परिजन दिलीप यादव ने बताया कि घर के समीप कमला नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नदी में नहाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *