खंडवा की तीन पंचायतों में उपचुनाव के नतीजे तय:जसवाड़ी से पदमाबाई, बगमार से सुनिल और बरूड़ से उमाबाई जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

खंडवा की तीन पंचायतों में उपचुनाव के नतीजे तय:जसवाड़ी से पदमाबाई, बगमार से सुनिल और बरूड़ से उमाबाई जीतीं, समर्थकों ने मनाया जश्न

खंडवा जिले की तीन ग्राम पंचायतों जसवाड़ी, बगमार और बरूड़ में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार, 3 अक्टूबर को पूरी हुई। परिणाम में जसवाड़ी से पदमाबाई पटेल, बगमार से सुनिल पटेल और बरूड़ से उमाबाई मीणा ने जीत दर्ज की। तीनों पंचायतों में 29 सितंबर को मतदान हुआ था। जसवाड़ी में पदमाबाई ने 495 वोट से हराया खंडवा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जसवाड़ी में पदमाबाई पटेल ने पूर्व सरपंच संगीता बाई को 495 वोट से हराया। संगीता बाई को पहले अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सरपंच पद से हटाया गया था। पद रिक्त होने के बाद उपचुनाव कराया गया था, जिसमें उन्होंने दोबारा चुनाव मैदान में उतरकर सरपंच बनने की कोशिश की, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बगमार में 46 वोट से जीते सुनिल पटेल पंधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बगमार में सुनिल पटेल ने दिनेश पटेल को 46 वोट से हराकर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला करीबी रहा। मतगणना पूरी होने के बाद सुनिल पटेल को विजयी घोषित किया गया। बरूड़ में उमाबाई मीणा की 384 वोट से जीत छैगांवमाखन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरूड़ में उमाबाई मीणा ने लक्ष्मीबाई पटेल को 384 वोट से हराया। मतगणना के बाद उमाबाई को विजयी घोषित किया गया। 29 सितंबर को हुआ था मतदान तीनों ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया गया था। मतदान के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 3 अक्टूबर को मतगणना पूरी होने के साथ ही तीनों पंचायतों को नए सरपंच मिल गए। तीनों पंचायतों का परिणाम:

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *