कौशांबी में भरवारी रेलवे फाटक 3 दिन बंद रहेगा:24 से 26 अगस्त तक ट्रैक मेंटेनेंस, रोही बाईपास से जाना होगा

कौशांबी में भरवारी रेलवे फाटक 3 दिन बंद रहेगा:24 से 26 अगस्त तक ट्रैक मेंटेनेंस, रोही बाईपास से जाना होगा

भरवारी नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाला हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग का व्यस्त भरवारी रेलवे फाटक 24 से 26 अगस्त तक तीन दिन बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक मेंटेनेंस के चलते क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे भरवारी बाजार और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव ने बताया कि ट्रैक मेंटेनेंस का काम होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने फाटक के दोनों ओर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद ही फाटक को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा। रोही बाईपास से निकल सकेंगे वाहन फाटक बंद रहने के दौरान भरवारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। बड़े वाहन, कार और दोपहिया वाहन चालक रोही बाईपास के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। पैदल यात्रियों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी तीन दिनों तक वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। रेलवे ने लोगों से सहयोग की अपील की रेलवे प्रशासन के मुताबिक ट्रैक की सुरक्षा और सुचारु रेल संचालन के लिए मेंटेनेंस जरूरी है। इसलिए 24 से 26 अगस्त तक फाटक बंद रहेगा। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे बंद अवधि में निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और ट्रैक मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *