जो शख्स 40 साल तक किराए के मकान में रहा, उसने अब देश की सबसे बड़ी लग्जरी रेजिडेंशियल डील की है। हम बात कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के फाउंडर औ एमडी दिनेश ठक्कर की। उन्होंने मुंबई के जुहू में सिर्फ एक फ्लैट नहीं, बल्कि पूरे लग्जरी टावर की डील की है। दिनेश ठक्कर ने एम्बेसी डेवलपमेंट्स के साथ 711 करोड़ रुपये से ज्यादा में पूरा रेजिडेंशियल टावर खरीदने की डील की है।
यह सौदा पिछले सप्ताह हुआ है और इसे देश के सबसे बड़े सिंगल-रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन में गिना जा रहा है। खास बात यह है कि ठक्कर ने टावर के अंदर कोई एक अपार्टमेंट नहीं खरीदा, बल्कि पूरी इमारत ही अपने नाम की है।
63,000 वर्गफुट में फैला है पूरा टावर
यह प्रोजेक्ट जुहू तारा रोड पर स्थित Embassy Terrazza है। G+7 मंजिल वाले इस पूरे टावर का रेरा कारपेट एरिया करीब 63,000 वर्गफुट है। 711 करोड़ रुपये से ज्यादा के सौदे के हिसाब से देखें तो प्रॉपर्टी की कीमत करीब 1.13 लाख रुपये प्रति वर्गफुट बैठती है। यह आंकड़ा जुहू में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। यानी यह सिर्फ बड़ी रकम का सौदा नहीं है। एक ही ट्रांजैक्शन में इतनी बड़ी रेजिडेंशियल जगह खरीदना भी इसे खास बनाता है।
खबर अपडेट हो रही है…

