Salman Khan help Longtime Body Double Parvez Kazi: ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों के लिए किसी हीरो से कम नहीं हैं। वह हर जरूरत मंद के लिए पैसो से लेकर हर इलाज संभव कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही वह परवेज काजी नाम के शख्स की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां उनकी सर्जरी हुई। अब खबर है कि उसका सारा खर्चा खुद सलमान खान उठाएंगे। आईये जानते हैं कौन है ये शख्स…
परवेज काजी को पड़ा था दिल का दौरा
6 अगस्त को परवेज काजी को अचानक घर पर अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। शुरुआती चर्चाओं में कहा गया था कि उन्हें शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा है, हालांकि बाद में उनके मैनेजर पीयूष ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि यह घटना घर पर हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर परवेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कुछ मेडिकल टेस्ट्स के बाद एक छोटी सी हार्ट सर्जरी (हृदय शल्य चिकित्सा) की।
कौन हैं परवेज काजी?
सलमान साहब परवेज को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। परवेज काजी पिछले कई सालों से सलमान खान के बॉडी डबल के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने सलमान की लगभग हर बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म जैसे ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘रेस 3’, ‘भारत’, ‘दबंग 3’ और ‘राधे’ में स्टंट और कठिन दृश्यों को बखूबी निभाया है। ऐसे में जैसे ही सलमान खान को परवेज की बीमारी की खबर मिली तो वह तुरंत मदद के लिए आगे आए।
मैनेजर पीयूष के अनुसार, “उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पूरी स्थिति पर नजर रखी और हर संभव चिकित्सा सहायता पहुंचाई। परवेज अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं।
फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के एक्शन शेड्यूल में बदलाव
परवेज़ काजी ही सलमान खान की आगामी पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में भाईजान की जगह एक्शन सीन कर रहे हैं। जब उनकी तबीयत खराब की खबर आई तो शूटिंग को लेकर थोड़ी चिंताएं बढ़ गई थीं। लेकिन परवेज के अस्वस्थ होने के बाद मेकर्स ने स्टंट शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं ताकि वह पूरी तरह ठीक होकर सेट पर लौट सकें।
वही, कई रिपोर्ट्स के अनुसार परवेज की गैरमौजूदगी में सलमान ने कुछ एक्शन शॉट्स खुद पूरे किए। वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन और दिल राजू के निर्माण में बन रही इस फिल्म में दक्षिण भारतीय स्टार नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

