कोसी में स्नान करने गई 3 साल की बच्ची लापता:सुपौल-तेज धारा में बहने की आशंका,गोताखोरों की टीम कर रही तलाश; NDRF को दी सूचना

कोसी में स्नान करने गई 3 साल की बच्ची लापता:सुपौल-तेज धारा में बहने की आशंका,गोताखोरों की टीम कर रही तलाश; NDRF को दी सूचना

सुपौल के निर्मली अंचल अंतर्गत दिव्य पंचायत के दिघिया गांव में बुधवार को कोसी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से 3 साल की बच्ची लापता हो गई। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड संख्या-2 की है। लापता बच्ची की पहचान गांव निवासी प्रमोद कुमार मुखिया की 3 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी में उतरते समय फिसला पैर, तेज धारा में हुई लापता जानकारी के अनुसार, शिवानी गांव की अन्य बच्चियों के साथ कोसी नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान नदी में उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते बच्ची नदी की तेज धारा में लापता हो गई। घटना के समय नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू, NDRF को भी सूचना घटना की सूचना मिलते ही निर्मली के अंचल अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों ने कोसी नदी में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी में लापता बच्ची की तलाश के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को भी सूचना दी गई है, ताकि खोजबीन अभियान में तेजी लाई जा सके। घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, परिजन बेहाल बच्ची के नदी में लापता होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण बच्ची के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। बच्ची के लापता होने से गांव में मातम और चिंता का माहौल बना हुआ है। सुपौल के निर्मली अंचल अंतर्गत दिव्य पंचायत के दिघिया गांव में बुधवार को कोसी नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से 3 साल की बच्ची लापता हो गई। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड संख्या-2 की है। लापता बच्ची की पहचान गांव निवासी प्रमोद कुमार मुखिया की 3 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी में उतरते समय फिसला पैर, तेज धारा में हुई लापता जानकारी के अनुसार, शिवानी गांव की अन्य बच्चियों के साथ कोसी नदी में स्नान करने गई थी। इसी दौरान नदी में उतरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते बच्ची नदी की तेज धारा में लापता हो गई। घटना के समय नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू, NDRF को भी सूचना घटना की सूचना मिलते ही निर्मली के अंचल अधिकारी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों ने कोसी नदी में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी में लापता बच्ची की तलाश के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को भी सूचना दी गई है, ताकि खोजबीन अभियान में तेजी लाई जा सके। घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, परिजन बेहाल बच्ची के नदी में लापता होने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण बच्ची के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है। बच्ची के लापता होने से गांव में मातम और चिंता का माहौल बना हुआ है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *