कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत तय! श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन इतने रन बनाकर नहीं हारी टीम इंडिया, कमाल के हैं आंकड़े

कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत तय! श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन इतने रन बनाकर नहीं हारी टीम इंडिया, कमाल के हैं आंकड़े

IND vs SL 2nd Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में रविवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम एक बार फिर देवदत्त पडिक्‍कल की काट ढूंढने में असफल रही। पडिक्‍कल ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलते हुए भारत को पहले दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों में पांच विकेट पर 300 रन के स्‍कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत कोलंबो टेस्‍ट में भी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। बता दें कि श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी) जब-जब 300 के आसपास रहे, तो उनमें जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैच के आंकड़े देखें, तो इस मैच में भी भारत की जीत लगभग तय है।

श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी)

रैंक स्कोर मैदान साल नतीजा
1 399/3 गॉल 2017 भारत जीता
2 344/3 कोलंबो (SSC) 2017 भारत जीता
3 329/6 पल्लेकेले 2017 भारत जीता
4 319/6 कोलंबो (PSS) 2015 भारत जीता
5 288/2 गॉल 2026 भारत जीता

11 साल से अजेय है भारत

बता दें कि टेस्‍ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम पिछले 11 साल से अजेय है। इस दौरान भारत ने 11 टेस्‍ट में से 9 में जीत दर्ज की है, तो दो मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका ने आखिरी बार भारत के खिलाफ 2015 में गॉल में 63 रन से जीत दर्ज की थी। उसके बाद से भारत हो या श्रीलंका में वह कोई मैच नहीं जीत सकी है।

भारत बनाम श्रीलंका पिछले 10 टेस्ट मैचों के नतीजे

तारीख मैदान विजेता जीत का अंतर
15–19 अगस्त 2026 गॉल भारत 165 रन
12–14 मार्च 2022 बेंगलुरु भारत 238 रन
4–6 मार्च 2022 मोहाली भारत पारी और 222 रन
2–6 दिसंबर 2017 दिल्ली ड्रॉ
24–27 नवंबर 2017 नागपुर भारत पारी और 239 रन
16–20 नवंबर 2017 कोलकाता ड्रॉ
12–14 अगस्त 2017 पल्लेकेले भारत पारी और 171 रन
3–6 अगस्त 2017 कोलंबो (SSC) भारत पारी और 53 रन
26–29 जुलाई 2017 गॉल भारत 304 रन
28 अगस्त–1 सितंबर 2015 कोलंबो (SSC) भारत 117 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *