कोटा में फंदे से लटकी मिली 2 बच्चों की मां:पति से नमकीन और फ्रूटी मंगवाए थे, पिता ने दामाद पर लगाए मारपीट के आरोप

कोटा में फंदे से लटकी मिली 2 बच्चों की मां:पति से नमकीन और फ्रूटी मंगवाए थे, पिता ने दामाद पर लगाए मारपीट के आरोप

कोटा में 2 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला के पिता ने दामाद पर मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजन मृतका को फंदे से उताकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। वह कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के नई बस्ती सोगरिया की रहने वाली थी। पत्नी ने नमकीन और फ्रूटी मंगवाई थी मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार शाम 7 काम से घर लौटी और खाना बनाने लगी। पत्नी ने उसे मोटी नमकीन लाने को कहा था। वह नमकीन की थैली लेकर आया, इसके बाद उसने फ्रूटी लाने के लिए कहा था, जिस पर मैने बेटे को 100 रुपए देकर फ्रूटी लेने भेजा था। रात को सब ठीक था। हम सब सो गए। कमरे में फंदे से लटकी मिली मुकेश ने बताया कि रात करीब ढाई बजे टॉयलेट के लिए मेरी नींद खुली देखा तो छत के कमरें की लाइट जली हुई थी। अंदर से कुंडी लगी थी। गेट बजाया तो उसने गेट नहीं खोला। फिर फोन किया। फोन भी रिसीव नहीं किया। जिसके बाद पिता व भाई को बुलाया। जैसे तैसे गेट खोला। देखा तो ममता फंदे पर लटकी हुई थी। उसे तुरंत हॉस्पिटल लाए। मुकेश ने कहा कि हमारे बीच में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था। अगर लड़ाई होती तो उसके पीहर वालों या पड़ोसियों को पता लगता। मृतका ममता सुमन (36) के पति मुकेश सुमन ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है, जबकि पत्नी ममता भी बाजार में काम करती थी। पिता ने दामाद पर लगाया मारपीट और परेशान करने का आरोप मृतका के पिता ने बनवारी लाल कहा कि दामाद मुकेश शराब पीकर बेटी को परेशान करता था, उसके साथ मारपीट करता था। फांसी के फंदे पर ममता के घुटने नीचे टिक रहे थे। उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। ममता के दो बेटे (14 व 11 साल ) हैं। रेलवे कॉलोनी थाना SI राम सिंह ने बताया मृतका के पीहर पक्ष ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि पति मुकेश शराब पीता था। पति-पत्नी के बीच में झगड़ा चलता रहता था। शिकायत पर मर्ग दर्ज की है। जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *