कोटा नगर निगम के 27 वार्डों में 32 बागी:BJP के 17 व CON के 15 उम्मीदवार, वार्ड 46 प्रेरक गौतम ने कांग्रेस, बीजेपी व निर्दलीय रूप से फॉर्म भरा

कोटा नगर निगम के 27 वार्डों में 32 बागी:BJP के 17 व CON के 15 उम्मीदवार, वार्ड 46 प्रेरक गौतम ने कांग्रेस, बीजेपी व निर्दलीय रूप से फॉर्म भरा

कोटा नगर निगम चुनाव में 548 कैंडिडेट में कुल 600 नॉमिनेशन भरे। फिलहाल 27 वार्डों में बीजेपी व कांग्रेस के 32 बागी चुनावी मैदान में है। इनमें सबसे ज्यादा 15 वार्डों में 17 बागी भाजपा के व 12 वार्डों में 15 बागी कांग्रेस के है। इसके अलावा निर्दलीय भी मैदान में है। वार्ड 46 प्रेरक गौतम ने कांग्रेस, बीजेपी व निर्दलीय रूप से फॉर्म भरा है। कई प्रत्याशियों ने पार्टी के साथ-साथ निर्दलीय के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। इससे दोनों प्रमुख दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने वोटों के बंटवारे की चुनौती पैदा हो गई है। इन वार्डो में भाजपा के बागी प्रत्याशी भाजपा में सबसे ज्यादा बागी प्रत्याशी सामने आए हैं। वार्ड 1 में रूपचंद मीणा, वार्ड 3 में नम्रता मीणा, वार्ड 21 में विश्वास, वार्ड 22 में नारायण शर्मा, वार्ड 29 में राकेश कुमार मेहरा, वार्ड 30 में मनीष चोबदार, वार्ड 37 में नीतू सिंह चौहान, वार्ड 52 में दिनेश कुमार कराड़, वार्ड 61 में मुक्ता जादौन, वार्ड 71 में वंदना फौजदार, वार्ड 89 में प्रेरणा जायसवाल और वार्ड 100 में सत्यनारायण ने भाजपा के साथ निर्दलीय नामांकन भी दाखिल किया है। वार्ड 8 व 64 में दो,-दो ने निर्दलीय भी भरा फॉर्म वार्ड 8 व 64 भाजपा के लिए खास चुनौती वाला बन गया है। वार्ड 8 में बजरंगी और हेमलता ने भाजपा के साथ साथ निर्दलीय नामांकन भरा है। जबकि भाजपा ने यहां से सुगना बाई को प्रत्याशी बनाया है। वहीं वार्ड 64 में मंजू रानी व शरणजीत कौर ने बीजेपी के साथ-साथ निर्दलीय के भी नॉमिनेशन दाखिल किया है। इन वार्डो में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी कांग्रेस कांग्रेस में भी कई बागी मैदान में कांग्रेस में भी बगावत का असर दिखाई दे रहा है। वार्ड 10 में प्रतिष्ठा नागर ने कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में भी फॉर्म दाखिल किया है। यहां से कांग्रेस ने मीना कुमारी को प्रत्याशी बनाया है वार्ड 14 में दुष्यंत सिंह हाड़ा, वार्ड 15 में जतिन कुमार लोधा और वार्ड 16 में अनुराधा मेघवाल निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वार्ड 18 में मंजू कुमारी मीना, वार्ड 19 में निखिल गौतम, वार्ड 20 में सियाराम नायक व अजय बंजारा, वार्ड 34 में विजय पंडित, वार्ड 41 में निमांशु नरवाला, वार्ड 48 में मोहम्मद अख्तर और वार्ड 49 में बृजराज सिंह राठौड़ व संदीप सिंह गौड़ ने कांग्रेस के साथ निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद अब दोनों प्रमुख दलों की नजर नाम वापसी पर है। यदि बागी प्रत्याशी मैदान में बने रहते हैं तो कई वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए वोटों का बंटवारा बड़ी चुनौती बन सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *