कोटा की कॉलोनी में मिला 12 फीट लंबा अजगर निकला:दीवार के पास बैठा देख मची भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

कोटा की कॉलोनी में मिला 12 फीट लंबा अजगर निकला:दीवार के पास बैठा देख मची भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

कोटा के बसंत विहार क्षेत्र में देर रात करीब 12 फीट लंबा और 40 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गणेश तालाब और आरएसी के बीच स्थित कॉलोनी में सोमवार रात करीब 10 बजे अजगर दीवार के पास बैठा हुआ था। कॉलोनीवासियों ने विशाल अजगर को देखकर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलने पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजगर करीब 12 फीट लंबा और लगभग 40 किलो वजन का था। भारी-भरकम अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। गोविंद शर्मा ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू करने के दौरान वह दो से तीन बार पकड़ से निकल गया। इसके बाद काफी मशक्कत कर उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। रेस्क्यू के दौरान कॉलोनीवासियों की भीड़ मौके पर मौजूद रही। अजगर को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से लाडपुरा के जंगल क्षेत्र में ले जाकर रिलीज कर दिया गया। अजगर के रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *