किशनगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से अलग-अलग ब्रांडों की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने लगाया था वाहन जांच अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मिली जानकारी के आधार पर यातायात उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोचाधामन थाना पुलिस ने मोहरमारी स्थित जय बजरंगबली चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार में एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, जवानों को देखकर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी में मिली 3420 लीटर शराब चालक के फरार होने के बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग-अलग ब्रांडों की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। बरामद शराब को लेकर कोचाधामन थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी के आगे-पीछे के कनेक्शन की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े कई लोगों की पहचान किए जाने की बात पुलिस ने कही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तस्करी के जरिए कमाई गई संपत्ति का भी पता लगा रही है। ऐसी संपत्ति की पहचान होने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में यातायात उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह, कोचाधामन थानाध्यक्ष इजहार आलम, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी और कोचाधामन थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। किशनगंज पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से अलग-अलग ब्रांडों की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने लगाया था वाहन जांच अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मिली जानकारी के आधार पर यातायात उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कोचाधामन थाना पुलिस ने मोहरमारी स्थित जय बजरंगबली चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान किशनगंज की ओर से तेज रफ्तार में एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, जवानों को देखकर चालक ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। ट्रक की तलाशी में मिली 3420 लीटर शराब चालक के फरार होने के बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग-अलग ब्रांडों की कुल 3420 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया। बरामद शराब को लेकर कोचाधामन थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्करी के आगे-पीछे के कनेक्शन की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े कई लोगों की पहचान किए जाने की बात पुलिस ने कही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस तस्करी के जरिए कमाई गई संपत्ति का भी पता लगा रही है। ऐसी संपत्ति की पहचान होने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई में यातायात उपाधीक्षक राजेश कुमार सिंह, कोचाधामन थानाध्यक्ष इजहार आलम, पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी और कोचाधामन थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

