कैलिफोर्निया में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 लोगों की मौत और 2 घायल

कैलिफोर्निया में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 2 लोगों की मौत और 2 घायल

प्लेन क्रैश (Plane Crash) और हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। पिछले दो साल में इन घटनाओं में तेज़ी से इजाफा हुआ है। अमेरिका (United States of America) में आए दिन ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं और अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया (California) राज्य में कैटालिना आइलैंड (Catalina Island) के पास पानी में एक मेडिकल इमरजेंसी हेलीकॉप्टर (मेडवैक हेलीकॉप्टर) बुधवार की रात (अमेरिकी समयानुसार) क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर टेकऑफ के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर कैलिफ़ोर्निया राज्य के सैक्रामेंटो (Sacramento) शहर की रीच एयर मेडिकल सर्विसेज़ का था।

2 लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में कैटालिना आइलैंड के पास पानी में मेडवैक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

2 लोग घायल

इस हेलीकॉप्टर क्रैश में 2 लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को लॉस एंजेलिस (Los Angeles) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

एक व्यक्ति लापता

इस हादसे के बाद एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। सर्च एंड रेस्क्यू टीम उसकी तलाश कर रही है, जिसके बारे में लॉस एंजेलिस काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया। जानकारी के अनुसार अभी तक वह व्यक्ति मिला नहीं है।

किस वजह से क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर?

यह हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है जिससे जल्द से जल्द हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।

हवाई हादसों का बढ़ना चिंता का विषय

दुनियाभर में हवाई हादसे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आए दिन ही कहीं न कहीं विमान या हेलीकॉप्टर क्रैश हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग हताहत हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। हवाई हादसों को रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। हवाई हादसों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *