कैमूर में 75 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार:ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर पंजाब से पटना लाई जा रही थी खेप

कैमूर में 75 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार:ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर पंजाब से पटना लाई जा रही थी खेप

कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से 75 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब पंजाब से पटना लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें पंजाब से एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर शराब की बड़ी खेप बिहार लाए जाने की सूचना मिली थी। 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद इस सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और उसे मोहनिया चेकपोस्ट पर रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें एक गुप्त तहखाना मिला। इसे स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद/गोबर से भरे बोरे रखे गए थे। इस तहखाने से 550 पेटी, यानी लगभग 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और उसे पटना पहुंचाना था, जिसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। उत्पाद विभाग अब मुख्य शराब कारोबारियों की पहचान कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चक्का ट्रक से 75 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब पंजाब से पटना लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें पंजाब से एक 14 चक्का ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर शराब की बड़ी खेप बिहार लाए जाने की सूचना मिली थी। 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद इस सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद टीम ने दुर्गावती से ही संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया और उसे मोहनिया चेकपोस्ट पर रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें एक गुप्त तहखाना मिला। इसे स्कैनर और पुलिस की नजरों से बचाने के लिए तहखाने के चारों ओर जैविक खाद/गोबर से भरे बोरे रखे गए थे। इस तहखाने से 550 पेटी, यानी लगभग 4815 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी विकास और नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि उसने यह ट्रक कानपुर से लिया था और उसे पटना पहुंचाना था, जिसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिलने थे। उत्पाद विभाग अब मुख्य शराब कारोबारियों की पहचान कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *