कैमूर में सांप के डसने से युवक की मौत:झाड़-फूंक के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी से गई जान

कैमूर में सांप के डसने से युवक की मौत:झाड़-फूंक के कारण अस्पताल पहुंचने में देरी से गई जान

कैमूर में रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीपुर गांव में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। 32 वर्षीय खेदु मुसहर अपने घर में फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। खेदु मुसहर बाजीपुर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ मुसहर के पुत्र थे। मृतक के बड़े भाई बहादुर मुसहर ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद खेदु अपने घर में फर्श पर सोए थे। इसी दौरान रात में उन्हें किसी विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक और ओझा-गुणी का सहारा लिया। इलाज के दौरान गई युवक की जान काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन बुधवार को उन्हें भभुआ स्थित सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी और शरीर में जहर फैलने के कारण इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। गांव में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है। कैमूर में रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजीपुर गांव में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गई। 32 वर्षीय खेदु मुसहर अपने घर में फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। खेदु मुसहर बाजीपुर निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ मुसहर के पुत्र थे। मृतक के बड़े भाई बहादुर मुसहर ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद खेदु अपने घर में फर्श पर सोए थे। इसी दौरान रात में उन्हें किसी विषैले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक और ओझा-गुणी का सहारा लिया। इलाज के दौरान गई युवक की जान काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन बुधवार को उन्हें भभुआ स्थित सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी और शरीर में जहर फैलने के कारण इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। गांव में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *