कैमूर समाहरणालय में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण और दुर्गावती जलाशय परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जलस्तर घट रहा है और अगले एक दिन में सामान्य होने की उम्मीद है। बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश जिला अधिकारी ने सभी तटबंधों, गाइड बांधों और सुरक्षा से जुड़ी संरचनाओं की 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF की टीम तैनात की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 10,000 बालू भरी बोरियों का सुरक्षित भंडारण भी किया है। आपदा प्रबंधन शाखा ने 12 नावों के लिए करार किया है। इसके अलावा, 815 पॉलिथीन शीट, 29 लाइफ जैकेट, एक बड़ा जाल और 19 कुशल गोताखोरों को तैयार रखा गया है। जिला अधिकारी ने जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद रहे विधायक और अधिकारी समीक्षा बैठक के बाद जिला अधिकारी ने रतवार, मोहनिया पंप हाउस, बेलौड़ी, कुदरा और राजेश्वर नगर घाट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलस्तर सामान्य मिला। राजेश्वर नगर घाट पर ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। इस निरीक्षण में मोहनिया विधायक संगीता देवी, अपर जिला अधिकारी, मोहनिया के SDM और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद थी। कैमूर समाहरणालय में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण और दुर्गावती जलाशय परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जलस्तर घट रहा है और अगले एक दिन में सामान्य होने की उम्मीद है। बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश जिला अधिकारी ने सभी तटबंधों, गाइड बांधों और सुरक्षा से जुड़ी संरचनाओं की 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF की टीम तैनात की गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 10,000 बालू भरी बोरियों का सुरक्षित भंडारण भी किया है। आपदा प्रबंधन शाखा ने 12 नावों के लिए करार किया है। इसके अलावा, 815 पॉलिथीन शीट, 29 लाइफ जैकेट, एक बड़ा जाल और 19 कुशल गोताखोरों को तैयार रखा गया है। जिला अधिकारी ने जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद रहे विधायक और अधिकारी समीक्षा बैठक के बाद जिला अधिकारी ने रतवार, मोहनिया पंप हाउस, बेलौड़ी, कुदरा और राजेश्वर नगर घाट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलस्तर सामान्य मिला। राजेश्वर नगर घाट पर ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। इस निरीक्षण में मोहनिया विधायक संगीता देवी, अपर जिला अधिकारी, मोहनिया के SDM और इंजीनियरों की टीम भी मौजूद थी।

