कैमूर में टीचर के घर से चोरी:1 करोड़ से अधिक के जेवर-नकदी ले गए, परिवार के साथ बनारस गई थीं

कैमूर में टीचर के घर से चोरी:1 करोड़ से अधिक के जेवर-नकदी ले गए, परिवार के साथ बनारस गई थीं

भभुआ के शिवपुर मोहल्ले में एक शिक्षिका के बंद मकान से करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के समय शिक्षिका अपने परिवार के साथ दो दिनों के लिए बनारस गई थीं। शिक्षिका सीमा कुमारी परिवार के साथ बनारस गई थीं। इसी दौरान खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो शिक्षिका को इसकी सूचना दी। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोरी सीमा कुमारी के अनुसार, चोरों ने घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। वहां से करीब 5 किलो चांदी, सोने के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। शिक्षिका ने इस मामले में अपने एक परिचित पर संदेह जताया है। FSL, DIU और डॉग स्क्वॉयड ने शुरू की जांच भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर FSL, DIU और डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष ने मामले में जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। भभुआ के शिवपुर मोहल्ले में एक शिक्षिका के बंद मकान से करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के समय शिक्षिका अपने परिवार के साथ दो दिनों के लिए बनारस गई थीं। शिक्षिका सीमा कुमारी परिवार के साथ बनारस गई थीं। इसी दौरान खाली घर का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो शिक्षिका को इसकी सूचना दी। अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर चोरी सीमा कुमारी के अनुसार, चोरों ने घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। वहां से करीब 5 किलो चांदी, सोने के आभूषण और 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। शिक्षिका ने इस मामले में अपने एक परिचित पर संदेह जताया है। FSL, DIU और डॉग स्क्वॉयड ने शुरू की जांच भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर FSL, DIU और डॉग स्क्वॉयड की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष ने मामले में जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *