कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर में चोरी:नशे की लत पूरी करने के लिए केयरटेकर ने चुराए जेवर; गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर में चोरी:नशे की लत पूरी करने के लिए केयरटेकर ने चुराए जेवर; गिरफ्तार

इंदौर की सदर बाजार पुलिस ने कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की देखभाल के बहाने चोरी करने वाले केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए उसने घर की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से 22 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी समेत करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है। सदर बाजार टीआई पीएल शर्मा के मुताबिक, इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग के परिवार ने 24 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के कमरे की अलमारी से सोने की चेन, झुमके, अंगूठी और नकदी गायब है। उनकी देखभाल के लिए दीपेश और भूपेंद्र नाम के दो केयरटेकर रखे गए थे। दीपेश महज दो दिन काम करने के बाद अचानक आना बंद कर दिया था। पुलिस ने दीपेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि उसने अपने मोबाइल की लोकेशन टाइमलाइन भी डिलीट कर दी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर करीब 4 लाख रुपए कीमत के 22 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी बरामद की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *