केसरगंज में मस्जिद के ऊपर हॉल निर्माण को लेकर विवाद:गोशामहल विधायक ने CM योगी से बुलडोजर कार्रवाई की मांग की

केसरगंज में मस्जिद के ऊपर हॉल निर्माण को लेकर विवाद:गोशामहल विधायक ने CM योगी से बुलडोजर कार्रवाई की मांग की

केसरगंज मंडी में मस्जिद के ऊपर कथित तौर पर हॉल निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। निर्माण को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। निर्माण के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) से अनुमति ली गई है या नहीं, इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी मामले को लेकर हैदराबाद तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा से विधायक टी. राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेकर बुलडोजर कार्रवाई कराने की मांग की है। टी. राजा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज एक तनाव का माहौल बना हुआ है। मेरठ के केसरगंज मंडी में एक इलीगल रूप से मस्जिद हॉल बनाने का कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे थे, प्रयत्न कर रहे थे। तो लोकल हिंदू आदि संगठनों ने इस निर्माण को रोका और बीच-बचाव के लिए पुलिस भी पहुंची है और पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “जो लोग इलीगल रूप से हॉल बना रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं, मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी से क्या आपने परमिशन लिया है? नहीं लिया है?” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जैसे आप लोगों के बाप की जागीरें समझकर जिस प्रकार से कार्य करते थे, पहले करते थे, अब नहीं होगा। क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो हैं, वो लीगली आगे बढ़ने वाले हैं। टी. राजा सिंह ने कहा कि जो भी इलीगल काम करता है, तो तुरंत बुलडोजर भी पहुंच जाता है। “अगर अपने क्षेत्र में एक बुलडोजर बुलवाना है तो इलीगल काम आप कर सकते हैं और जितनी बड़ी मस्जिद, जितना बड़ा हॉल बनाना है बनाओ, लेकिन उस पर चढ़ने वाला तो बुलडोजर ही है।” उन्होंने कहा कि जो लोग इलीगल कार्य कर रहे हैं, उनसे निवेदन है कि लीगली करो, परमिशन लेकर करो। ऑलरेडी केसरगंज मंडी समिति इसका विरोध कर रही है। लीगली वहां लोग कंप्लेंट भी दे चुके हैं और कार्रवाई तो निश्चित है। टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि इस केस को थोड़ा पर्सनली देखें, क्योंकि माहौल वहां का थोड़ा-थोड़ा बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वहां का हिंदूवादी नहीं चाहता कि माहौल बिगड़े और किसी प्रकार का कोई इलिगल कार्य हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी अपील की है कि जो लोग इलिगल कार्य कर रहे हैं, उन पर एक्शन लिया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *