केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन बनाने ही तोड़ेंगे गौतम गंभीर के सामने उनका एक दशक पुराना रिकॉर्ड

केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन बनाने ही तोड़ेंगे गौतम गंभीर के सामने उनका एक दशक पुराना रिकॉर्ड

KL Rahul set to break Gautam Gambhir record: भारतीय टीम के अनुभवी बल्‍लेबाज केएल राहुल ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 40 रन की पारी खेलते हुए अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं। भले ही वह अर्धशतक से चूक गए, लेकिन इससे साफ हो गया है कि वह अच्‍छी फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में उनके सामने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसे वह उन्‍हीं के सामने तोड़ सकते हैं।

निशाने पर गंभीर का एक दशक पुराना रिकॉर्ड

बता दें कि गौतम गंभीर ने जब 2016 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्‍होंने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर के तीनों फॉर्मेट में 242 मैचों की 283 पारियों में 10324 रन बनाए। जबकि केएल राहुल 238 मैचों की 277 पारियों में 9830 रन बना चुके हैं। वह 170 रन बनाते ही 10 हजार रन के माइलस्‍टोन तक पहुंच जाएंगे। वहीं, इस सीरीज में 495 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो वह 10325 रन के साथ गौतम गंभीर के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय

क्रम खिलाड़ी करियर मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक
1 सचिन तेंदुलकर 1989-2013 664 782 34,357 248* 48.52 100 164
2 विराट कोहली 2008-2026 562 629 28,359 254* 52.71 85 148
3 राहुल द्रविड़ 1996-2012 504 599 24,064 270 45.57 48 145
4 रोहित शर्मा 2007-2026 514 547 20,427 264 42.46 51 112
5 सौरव गांगुली 1992-2008 421 485 18,433 239 41.42 38 106
6 एमएस धोनी 2004-2019 535 523 17,092 224 44.74 15 108
7 वीरेंद्र सहवाग 1999-2013 363 431 16,892 319 40.60 38 70
8 मोहम्मद अजहरुद्दीन 1984-2000 433 455 15,593 199 39.77 29 79
9 सुनील गावस्कर 1971-1987 233 316 13,214 236* 46.20 35 72
10 युवराज सिंह 2000-2017 399 388 11,686 169 34.98 17 71
11 वीवीएस लक्ष्मण 1996-2012 220 308 11,119 281 41.64 23 66
12 शिखर धवन 2010-2022 269 288 10,867 190 39.66 24 55
13 दिलीप वेंगसरकर 1976-1992 245 305 10,376 166 39.30 18 58
14 गौतम गंभीर 2003-2016 242 283 10,324 206 38.95 20 63
15 केएल राहुल 2014-2026 238 277 9,830 199 40.45 22 62

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *