कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग को लिफ्ट देकर लूटी बालियां:धक्का देकर खेत में गिराया; दोनों कानों पर आई चोट, महिला ने रोते हुए बताई बात

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग को लिफ्ट देकर लूटी बालियां:धक्का देकर खेत में गिराया; दोनों कानों पर आई चोट, महिला ने रोते हुए बताई बात

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में एक बुजुर्ग महिला को बाइक पर लिफ्ट देना भारी पड़ गया। बाइक सवार ने महिला को रास्ते में छोड़ने के बहाने बैठाया और फिर खेत के पास धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों से बालियां झपटकर फरार हो गया। घटना में महिला के दोनों कानों पर चोट आई है। पीड़ित महिला की पहचान चढूनी गांव निवासी नानकी देवी (80) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। नानकी देवी को दवाई लेने के लिए शाहाबाद जाना था। नानकी देवी ने रो-रोकर घटना की जानकारी दी। खेत के पास धक्का देकर गिराया रोते हुए नानकी देवी ने बताया कि वह अपने बेटे कर्म सिंह के साथ शरीफगढ़ गांव के बस अड्‌डे के पास दवा लेने के लिए शाहाबाद जाने के लिए खड़ी थी। वे वहां बस का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक पर एक युवक आया, जिसने उसे उनके पास बाइक रोकी और कहा ताई कहीं जाना तो मैं छोड़ दूंगा। बेटे ने उसे बाइक पर बैठा दिया और खुद बस में आने की बात कही। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर आगे ले गया। रास्ते में खरींडवा गांव की तरफ उस युवक ने उसे खेतों में धक्का देकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी उसके कानों से बालियां झपटकर मौके से फरार हो गया। होश पर सड़क पर आई होश आया तो उसके कान से खून बह रहा था। किसी तरह वह हिम्मत करके सड़क तक आई और लोगों से मदद मांगी। पास ही फैक्टरी के लोगों ने उसे डॉक्टर तक पहुंचाया और दूसरे बेटे को सूचना दी। इलाज के बाद घर पहुंची। आरोपी ने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना के बाद से बुजुर्ग महिला और उसका बेटा काफी डर गए। अब थाना शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी कौन था और वारदात के बाद वह किस तरफ भागा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *