कुरुक्षेत्र भाखड़ा से मिली युवती की मौत में खुलासा:हेड इंजरी से गई जान; डॉक्टर बोले- हत्या के बाद नहर में फेंकी, अर्धनग्न शव मिला था

कुरुक्षेत्र भाखड़ा से मिली युवती की मौत में खुलासा:हेड इंजरी से गई जान; डॉक्टर बोले- हत्या के बाद नहर में फेंकी, अर्धनग्न शव मिला था

कुरुक्षेत्र जिले के झांसा में नरवाना ब्रांच (भाखड़ा) नहर में 16 सितंबर को मिले अर्धनग्न युवती के शव के मामले में पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की मौत नहर में डूबने से नहीं हुई। पोस्टमॉर्टम में सामने आया है कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से चोट मारी गई थी। उसके मुंह को दबाने के निशान भी मिले हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी के मुताबिक, युवती की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई है। आशंका है कि पहले युवती का मुंह दबाया गया और सिर पर भारी चीज से वार किया गया। मौत के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। युवती की मौत 15 से 16 सितंबर के बीच होने की आशंका जताई गई है। 5 दिन बाद भी नहीं हुई पहचान 16 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे झांसा हेड के पास नहर में युवती का शव पानी में फंसा मिला था। शव मिलने के बाद झांसा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। युवती की उम्र करीब 28 से 30 साल बताई गई थी। ऊपर के कपड़े मिले गायब युवती ने काले रंग की जींस जैसी लोअर पहन रखी थी। उसके ऊपर के कपड़े नहीं थे। बालों में क्लिप लगी थी। कानों में बालियां और हाथ में अंगूठी व छल्ले मिले थे। युवती के हाथ पर काटने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में युवती की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी कोई शव देखने नहीं पहुंचा। दूसरे जिले-पंजाब पुलिस से मांगा रिकॉर्ड पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है। कुरुक्षेत्र जिले के आसपास के थानों के अलावा दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। पंजाब पुलिस से भी लापता महिलाओं का रिकॉर्ड लिया जा रहा है, ताकि किसी मिसिंग केस से युवती की पहचान का मिलान किया जा सके। DNA के लिए दांत लिए डॉ. नरेश सैनी के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के दौरान युवती के दांत का सैंपल DNA जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। आगे चलकर युवती की पहचान और उस पर दावा करने वाले परिवार से DNA मिलान किया जाएगा। हालांकि विसरा भी जांच के लिए लैब भेजा गया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस उधर, थाना झांसा की SHO कुलबीर कौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि होगी। युवती की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ेगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *