इंडिया ए के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। खबर लिखे जाने तक वह 105 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन कुमार कुशाग्र रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। दूसरे दिन उन्होंने वापसी की और 201 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। तनुष कोटियान ने भी 68 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान देवदत्त पडिक्कल पहली पारी में 14 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। कुमार कुशाग्र और तनुष की साझेदारी कुमार कुशाग्र ने भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने छठे विकेट के लिए तनुष कोटियान के साथ 266 गेंदों पर 138 रन की साझेदारी की। तनुष कोटियान ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उसे शतक में नहीं बदल सके। उन्होंने एक छक्का और 4 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक लगाया भारत की पहली पारी में ओपनर साई सुदर्शन ने 3 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। अमन मोखाड़े 6 रन बनाकर आउट हुए। शेख रसीद का बल्ला भी नहीं चला। वह 16 रन के स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने निराश किया। वह काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन पहली पारी में सिर्फ 3 रन बना सके। खबर लिखे जाने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 310 रन बना लिए थे। 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं। रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।
कुमार कुशाग्र का ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शतक:दूसरे दिन लौटकर 105* रन बनाए, तनुष कोटियान की फिफ्टी; पडिक्कल 3 रन पर आउट

